मुरलीटोल टोल प्लाज़ा के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक बुरी तरह से घायल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के टॉल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एनएचआई के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया। जहां चिकित्सक ने घायल युवक का इलाज किया जा रहा है ।

- Sponsored Ads-

घायल युवक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के नारेपुर दियारा गांव निवासी गंगा साह का 45 वर्षीय पुत्र हरेराम साह के रूप में की गई। घायल युवक की पुत्री ने बताया कि मै पिता पुत्री चिरंजीवीपुर से शादी समारोह से बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे।

मुरलीटोल टोल प्लाज़ा के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक बुरी तरह से घायल 2इसी दौरान टॉल प्लाजा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार की बाइक ओवरटेक करने के दौरान ठोकर मार दिया। जिससे मेरा बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाले से टकराकर गिर गया। जिस कारण मेरे पिता घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्तपाल भेजा गया ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article