बेगूसराय में ड्यूटी करके अपने बाइक से घर जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

DNB Bharat Desk

 

चैती दुर्गा पूजा में होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह को ड्यूटी लगी थी। बीती रात चैती दुर्गा पूजा के ड्यूटी करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर कटरमाला जा रहे थे।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट ने मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड जवान को कुचल दिया। जिससे होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेतपुर के पास की है।

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमला गांव के रहने वाले स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र चंद्रचूर सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा में होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह को ड्यूटी लगी थी। बीती रात चैती दुर्गा पूजा के ड्यूटी करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर कटरमाला जा रहे थे। तभी जीनेदपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह को कुचल दिया। जिससे होमगार्ड जिनेतपुर जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ड्यूटी करके अपने बाइक से घर जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत 2

फिलहाल स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह की मौत होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान के दो पुत्र एवं तीन पुत्री है। और घर का एक ही कमाओ व्यक्ति थे इस कमाओ व्यक्ति के जाने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article