बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही नाबालिक भतीजी के साथ किया हैवानियत, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही नाबालिक भतीजी के साथ साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नाबालिक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है।

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही नाबालिक भतीजी के साथ किया हैवानियत, इलाके में फैली सनसनी 2

बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्ची को अपने ही चाचा उसे बहला फुसला कर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब नाबालिक बच्ची घर पहुंची तो स्थिति गंभीर बनी हुई थी। गंभीर अवस्था में बच्ची से जब जानकारी ली तो जैसे ही जानकारी परिजनों को मिली परिजनों के बीच होश उड़ गया। आनंद फलन में परिजनों इस घटना की सूचना डंडारी थाना पुलिस को दी। डंडारी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इलाज के लिए नाबालिक बच्ची को बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया।

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही नाबालिक भतीजी के साथ किया हैवानियत, इलाके में फैली सनसनी 3

इस घटना के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि एक नाबालिक बच्ची के साथ चाचा के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article