समस्तीपुर में दिनदहाड़े गैंगवार: माधोपुर के पास बुलेट सवारों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में दरभंगा भेजा गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर से बुलेट बाइक बरामद की है साथ ही मौके पर से एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल, मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया, इस संबंध में भी जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस इस घटना को गैंग वॉर मान रही है।बताया जाता है कि मृतक के शरीर में गोली लगने के तीन से चार निशान मिले हैं, जबकि जख्मी युवक को भी तीन गोली लगने की बात बताई जा रही है। बाइक सवार माधोपुर से बिरौली की ओर जा रहे थे तभी यह घटना पेश आया।गोली चलने की आवाज के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल से घायल को उठाकर इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

समस्तीपुर में दिनदहाड़े गैंगवार: माधोपुर के पास बुलेट सवारों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर 2जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो दो अलग-अलग बाइक पर चार युवक थे, जिसे माधोपुर चौक के पास लोगों ने आपस में बात करते हुए देखा था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों बाइक पर सवार चारों लोगों में बकझक हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार ने आगे चलकर सबक सिखाने की भी बात कही थी। कुछ दूर आगे चलने पर बाइक सवार ने पीछे से आ रहे बुलेट सवार पर गोली चला दी।

समस्तीपुर में दिनदहाड़े गैंगवार: माधोपुर के पास बुलेट सवारों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर 3जिससे मौके पर ही बुलेट सवार की मौत हो गई दूसरे को बदमाशों ने खदेड़ कर खेत में गोली मारी।इधर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस ने घटनास्थल के समीप से एक पिस्तौल और कई खोखे बरामद की है। इधर एएसपी संजय पांडे का बताना है कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।हालांकि मृतक और घायल की पहचान नही हो सकी है।

Share This Article