प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हुई जमकर पिटाई, स्थिति गंभीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की अहले सुबह प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने जमकर पिटाई कर दिया। जिससे प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत पंचायत अंतर्गत पछियारी मटिहानी निवासी राजा ठाकुर के रूप में किया गया है, जो ई-रिक्शा चालक है और उसी से अपना गुजर बसर करता है। जानकारी मिलने पर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से जख्मी राजा ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस बल को भेजा गया था। पुलिस के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामला अब तक स्पष्ट नहीं है ।और ना ही किसी पक्ष ने इस मामले में थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हुई जमकर पिटाई, स्थिति गंभीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 2बावजूद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यदि किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त होता है तो अगरेतर करवाई किया जाएगा। सूत्रों से प्राप्त की जानकारी के अनुसार राजा को पड़ोस के ही एक लड़की से प्रेम संबंध है ।संभवहै प्रेमिका के बुलावे पर अथवा अपने मन से उसके घर चला गया था। जहां प्रेमिका के घर वालों ने आपत्तिजनक में देखा और जमकर पिटाई कर दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article