ग्यारह हजार वोल्ट की चिंगारी से बांसवाड़ी में लगी आग, अग्नि शामक व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार की दोपहर बिजली के 11 हजार वोल्ट की तार से गिरी चिंगारी से बांसवाड़ी में आग लग गयी। आगलगी की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना खोदावन्दपुर पुलिस को दिया।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही खोदावन्दपुर थाना से आये दमकल गाड़ी और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस घटना में दौलतपुर पंचायत के वार्ड पांच निवासी रंजीत ठाकुर का बांसवाड़ी लग गयी, जिससे हजारों मूल्य की बांस क्षति हो गयी।

ग्यारह हजार वोल्ट की चिंगारी से बांसवाड़ी में लगी आग, अग्नि शामक व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू 2मिली जानकारी के अनुसार रंजीत ठाकुर के बांसवाड़ी से 11 हजार वोल्ट की तार गयी हुई है। दोपहर में तेज हवा के कारण बांस तार में सट गयी,जिससे चिंगारी गिरकर नीचे आ गयी और आग लग गयी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article