बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए भाजपा विधायक संजय गुप्ता, परिवार सहित बाल-बाल बचे

DNB Bharat Desk

पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार को अहले एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय के जीरोमाइल गोलम्बर के समीप उस समय हुई, जब भाजपा विधायक श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे। ईश्वर की असीम कृपा से गनीमत यह रही कि इस हादसे के शिकार विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और अंगरक्षकों की जान सुरक्षित है।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार अहले सुबह करीब 3:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की स्टेपनी (अतिरिक्त टायर) पहले से गिरी हुई थी।अंधेरा होने के कारण विधायक के चालक को वह टायर दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार कार उससे टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद विधायक संजय गुप्ता ने स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन पर सूचना दी।अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि रात्रि लगभग 3 बजे मुझे जैसे ही सूचना मिली, मैं तुरंत अपने ड्राइवर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए भाजपा विधायक संजय गुप्ता, परिवार सहित बाल-बाल बचे 2

स्थिति काफी गंभीर थी, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। विधायक पटना में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होते इससे पहले वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील सिंह भी सूचना मिलते ही पहुंच गए और राहत कार्यों में हाथ बंटाया। घटनास्थल पर पहुंचते ही विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और तीन सुरक्षा गार्डों को बेगूसराय के ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सभी को शरीर पर हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए भाजपा विधायक संजय गुप्ता, परिवार सहित बाल-बाल बचे 3प्राथमिक उपचार और जरूरी जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी, जिसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। विधायक और उनके परिवार के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है। घटना की सूचना पाते ही जीरोमाइल ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मियों को ईलाज हेतु स्थानीय एक निजी अस्पताल भेजा तथा क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर लाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article