शिवरात्रि मेला देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मुख्तियारपुर जगदीशपुर मुख्य पथ पर मुख्तियारपुर बहियार में बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान किरतपुर पंचायत के ईसापुर गांव निवासी स्व. अशर्फी सहनी के 35 वर्षीय पुत्र अनिल सहनी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अनिल सहनी अपने रिश्तेदार बलिया निवासी शीतल कुमार के साथ बाइक से बनवारीपुर वनखंडी स्थान स्थित शिवरात्रि मेला देखने आया था मेला देख कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनिल सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीतल कुमार घायल हो गए।

शिवरात्रि मेला देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना,परिजनों में मचा कोहराम 2अनिल सहनी पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे अपने पीछे पत्नी कंचन देवी तथा दो पुत्र—12 वर्षीय दीपक कुमार और 8 वर्षीय किशन कुमार—को छोड़ गए हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन  में जुट गई है।

Share This Article