नालंदा: कतरीसराय थाना के परमानंदपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार साइबर ठग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में साइबर ठगी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार साइबर ठग को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोन फाइनेंस और कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। 

नालंदा: कतरीसराय थाना के परमानंदपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार साइबर ठग गिरफ्तार 2बीते कुछ दिनों से ग्रामीणों द्वारा ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। मंगलवार को गांव में की गई छापेमारी के दौरान चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

नालंदा: कतरीसराय थाना के परमानंदपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार साइबर ठग गिरफ्तार 3छापेमारी के दौरान 2 लैपटॉप,10 मोबाइल फोन,6 एटीएम कार्ड,9 पासबुक100000 रुपये,ऑर्डर शीट और अन्य दस्तावेज बरामद किया है। बराबर मोबाइल में ठगी के साक्ष्य पाए गए हैं। पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article