डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद के पास स्थित एक घर पर शुक्रवार को CBI की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है।

सूत्रों के अनुसार, मो. खुर्शीद अनवर के बेटे मो. हासिर खुर्शीद से CBI ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। टीम सुबह लगभग 10 बजे मौके पर पहुंची और शाम 5 बजे तक घर के अंदर ही पूछताछ व जांच चलती रही। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। छापेमारी के दौरान CBI टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है।
हालांकि, CBI की ओर से दस्तावेजों या छापेमारी के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।बताया जा रहा है कि यह पूछताछ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े 2023 और 2025 के मामलों से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में CBI ने 31 दिसंबर को केस दर्ज किया था, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान बलिया पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।
स्थानीय स्तर पर यह पहली बार है जब CBI ने इस तरह की कार्रवाई की है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में सीबीआई के कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से बसे नजर आए।
डीएनबी भारत डेस्क