समस्तीपुर: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, होली से पहले ट्रक में लदी 4900 लीटर विदेशी शराब बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:मद्य निषेध विभाग की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है होली में खपाने के लिए लायी जा रही थी।यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी कर एक ट्रक में लदा हुआ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।

 साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगापुर व अकलू चौक के बीच एनएच-28 किनारे पार्किंग में विदेशी शराब लदा हुआ एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। इसके बाद टीम को छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया।

 समस्तीपुर: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, होली से पहले ट्रक में लदी 4900 लीटर विदेशी शराब बरामद 2छापेमारी की यह पूरी कार्रवाई मद्य निषेध निरीक्षक समीर कुमार के पर्यवेक्षण एवं मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने ट्रक की तलाशी में उस पर लदा हुआ 4915.440 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। 

उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के शिवनगर के मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वही गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article