नालंदा: ब्राउन शुगर की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

पुलिस जांच में जुटी, दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के महुआ बाग में मंगलवार को एक युवक गुरुदेव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक दोस्तों के साथ बगीचे में बैठकर ब्राउन शुगर का डोज ले रहा था। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद दोस्तों ने उसे पहले इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: ब्राउन शुगर की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप 2जहां भर्ती नहीं करने पर गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोस्तों ने ही इसकी जानकारी परिवार वाले को दिया। परिवार वाले दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के भाई धन्नु कुमार ने बताया कि 10 बजे चार दोस्त उसे बुलाकर घर से ले गया। इसके बाद मौत की खबर दिया।

नालंदा: ब्राउन शुगर की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप 3दोस्तों ने ही जबरन उसे ब्राउन शुगर का ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया है। दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले  कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। परिवार के आरोप पर दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article