आवास मिलने के बाद नजराना नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि ने लाभुक की कर दी पिटाई,लाभुक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में इंदिरा आवास योजना मिलने के बाद 30 हज़ार रुपए कमीशन नहीं देने से नाराज वार्ड सदस्य ने चाचा भतीजा को पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल। घायल अवस्था में दोनों चाचा भतीजा का इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव की है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में घायल जीभीषण राय ने बताया है कि कुछ दिन पहले गांव में ही इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि जब से इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला है तब से ही गांव के तीन के वार्ड सदस्य टुनटुन सिंह एवं मिथुन सिंह के द्वारा घर पर चढ़कर कमीशन के तौर पर 30 हजार रुपए का डिमांड कर रहा था। उन्होंने बताया कि जब पैसा देने से इनकार किया तो तब से ही गाली गलौज और मारपीट की धमकी देने लगे।

आवास मिलने के बाद नजराना नहीं मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि ने लाभुक की कर दी पिटाई,लाभुक गंभीर रूप से घायल 2उन्होंने बताया है कि कम कर मेरा भतीजा घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का जब मेरे द्वारा है अभी विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दोनों मिलकर लाठी डांटे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया है कि गांव के वार्ड सदस्य है और दबंग भी है इसके डर से कोई भी व्यक्ति नहीं बोलता है। फिलहाल घायल अवस्था में दोनों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article