गढ़हरा थानाक्षेत्र में पूर्व वार्ड पार्षद के घर मोटरसाइकिल चोरी की घटना से दहशत में ग्रामीण, सीसी कैमरे में कैद हुई मोटरसाईकिल चोरी की पूरी वारदात

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत ठकुरीचक मुख्य सड़क के पास 12 सितंबर कृष्ण जन्मोत्सव मेला के आखिरी दिन देर रात की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कृष्ण जन्मोत्सव मेला के आखिरी दिन पूर्व वार्ड पार्षद के भाई की मोटसइकिल चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ठकुरीचक मुख्य सड़क राज बैण्ड कार्यालय के पास की है।

- Sponsored Ads-

गढ़हरा थानाक्षेत्र में पूर्व वार्ड पार्षद के घर मोटरसाइकिल चोरी की घटना से दहशत में ग्रामीण, सीसी कैमरे में कैद हुई मोटरसाईकिल चोरी की पूरी वारदात 2

घटना के संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद शंभु कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई संदीप कुमार का हीरो कंपनी का ग्लेमर मोटसइकिल ब्लेक सिलभर रंग का जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  BR09T0772 है। कृष्णाष्टमी मेला के आखिरी दिन देर रात 12 सितंबर को चोरी कर ली गई। सीसी कैमरे में कैद मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का विडियो स्थानीय प्रशासन को दिए जाने के लगभग दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

हलांकी उक्त घटना के बारे में पीड़ित संदीप कुमार ने गढ़हारा थाना में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराज़गी है। वहीं चोरी की पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है। जिसमें मोटरसाइकिल चोर घटनास्थल पर बाहर लगे नल के पास खड़ा होकर सारी स्थिति भांप कर लगभग 05 मिनट से भी कम समय में मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना को बड़े शातिर ढ़ंग से अंजाम देकर चलता बनता है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने कहा कि मामले की छानबीन कर मोटरसाइकिल चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article