नालंदा : सिलाव थाना क्षेत्र में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 175 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त, धरहरा रोड से पिकअप वाहन में मिली अवैध शराब

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सिलाव थाना पुलिस ने नानंद धरहरा रोड से पिकअप वाहन पर लदे 175 कार्टून वियर को जब्त किया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने सिलाव थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की मध निषेध इकाई पटना द्वारा सिलाव थानाध्यक्ष को सूचना दिया गया कि बकरा गांव निवासी दीपक कुमार और धरहरा गांव निवासी शिशुपाल कुमार दोनो के द्वारा अंग्रेजी शराब का खेप मंगाया है और धरहरा कामदार गंज मोड़ के पास जितेंद्र कुमार के नव निर्मित मकान में छुपाने वाला है।

 इस सूचना को सिलाव थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना के बाद राजगीर डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व नालंदा : सिलाव थाना क्षेत्र में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 175 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त, धरहरा रोड से पिकअप वाहन में मिली अवैध शराब 2में टीम गठन कर छापेमारी की गई तो पाया गया एक पिकअप वाहन को ट्रैक्टर से टोचन कर ले जाया जा रहा है। पुलिस को देखते ही पिकअप वाहन के चालक औऱ ट्रैक्टर के चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। 

नालंदा : सिलाव थाना क्षेत्र में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 175 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त, धरहरा रोड से पिकअप वाहन में मिली अवैध शराब 3पुलिस की टीम द्वारा पिकअप वाहन और ट्रैक्टर को जब्त कर सिलाव थाना लाया गया जहाँ पिकअप वाहन से 175 कार्टून वियर बरामद किया गया। जिसमें 4200 पीस वियर मिला। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article