वीरपुर में सादे लिबास में पहुंचे थानाध्यक्ष, घेराबंदी कर बाइक सवार शराब तस्कर को दबोचा

DNB Bharat Desk

सरकार के द्वारा घोषित शराब बंदी को लेकर तरह तरह के कानून, नियम बनाए गए हैं।इसे पूर्ण रूप से लागू करवाने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार सर्च अभियान भी चलाया जाता रहा है। फिर भी शराब कारोबारी तूं डाल डाल तो मैं पात पात वाली कहावत लूक छिप कर कर ही रहा है।

- Sponsored Ads-

पुलिस भी सौ चोट सुनार का तो एक चोट लोहार वाली कहावत के तहत कार्रवाई करते नजर आ रही है।इसी कड़ी में थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने सिकरहुला स्थित ईमान चिमनी के पास बीच सड़क पर से 35 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि डीहपर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी स्व.अरविंद चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम चौधरी अपने बाइक पर शराब लादकर  सिकरहुला से मुजफ्फरा की ओर जा रहा है।

वीरपुर में सादे लिबास में पहुंचे थानाध्यक्ष, घेराबंदी कर बाइक सवार शराब तस्कर को दबोचा 2उक्त सूचना सत्यापन हेतु सादे लिबास में पहुंचे स्वयं थानाध्यक्ष व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज अपने दलबल के साथ उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी हो शराब पीने व बेचने के मामले में बख्से नहीं जाएंगे।उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा उन्हें गुप्त सूचना दे,तुरंत पुलिस कारवाई करेगी।

Share This Article