नालंदा : इसलामपुर पुलिस और STF का बड़ा एक्शन: आत्मा मठ में चल रही ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का खुलासा, 3 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

इसलामपुर थाना क्षेत्र के आत्मा मठ में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। यह कार्रवाई शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर इसलामपुर थाना पुलिस एवं STF के संयुक्त अभियान में की गई।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने आत्मा मठ निवासी विमल राम घर के पीछे स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र बनाने के उपकरण एवं निर्मित हथियार बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त समेत तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया.

नालंदा : इसलामपुर पुलिस और STF का बड़ा एक्शन: आत्मा मठ में चल रही 'मिनी गन फैक्ट्री' का खुलासा, 3 गिरफ्तार 2इस कार्रवाई मे दो देशी लोहे के कट्टे एक अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा तीन बैरल दो खाली खोखे समेत भारी मात्र मे हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है.फिलहाल सभी अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा इस अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article