बेगूसराय में ट्रेन हादसे में घायल युवक की  इलाज के दौरान में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में ट्रेन हादसे में घायल युवक की चार दिन बाद बीते शाम इलाज के क्रम में मौत हो गई । युवक की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मिलन चौक निवासी मोहम्मद रियाज के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन हादसे में घायल युवक की  इलाज के दौरान में मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जा रहा है कि 3 जून को मोहम्मद रियाज ट्रेन से कहीं जा रहा था उसी क्रम में बेगूसराय एवं तिलरथ के बीच सिंघौल के समीप वह ट्रेन से गिर गया था । बाद में प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बीते शाम उसकी मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि इसके पिता की भी पूर्व में मौत हो चुकी है और घर का कमाऊ होने की वजह से अब इसके परिवार पर आर्थिक संकट का भी दबाव बढ़ गया है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article