बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो पंचायत से देर शाम से गायव युवक का शव रेल ट्रैक से हुआ बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा जंक्शन के गुमटी संख्या 20 बी के पश्चिम रेल पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का ट्रेन से कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई । शव मिलने की सूचना पर आस पास के लोग की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रेल पुलिस को दिया। रेल पुलिस लोकल थाना क्षेत्र होने कारण सूचना बछवाड़ा थाना को दिया।

बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो पंचायत से देर शाम से गायव युवक का शव रेल ट्रैक से हुआ बरामद 2घटना की सूचना पर पहुंचे बछवाड़ा थाना की पुलिस मृतक युवक के शव रेल ट्रैक से हटाकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। वही मृतक युवक की पहचान रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव वार्ड संख्या दो निवासी बिनोद चौधरी का लगभग 20 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी के रूप में की गयी है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो पंचायत से देर शाम से गायव युवक का शव रेल ट्रैक से हुआ बरामद 3परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों बताया की मृतक दो भाई में बड़ा भाई था। वही परिजनों ने बताया कि मृतक युवक बुधवार की शाम अपने घर से बेगमसराय चौक जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने आप पास खोजबीन शुरू किया लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह रेल ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजन समेत ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article