नालंदा परवलपुर में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

परवलपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित एक खटाल के पीछे बुधवार को तेज बारिश और वज्रपात के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। खटाल की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में बादल डोम के दो मासूम बच्चे आ गए।हादसे में 5 महीने का सोहन और 2 साल की बेबी मलबे में दब गए।

नालंदा परवलपुर में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी 2परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेबी का इलाज जारी है।परिजनों का कहना है कि एक वर्ष के भीतर ऐसे ही हादसे में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन शव लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे और घेराव किया।

नालंदा परवलपुर में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी 3मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उन्हें 3 डिसमिल जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन उस पर बाहुबलियों ने कब्जा कर रखा है। कई बार अंचलाधिकारी से नापी व जमीन चिन्हित करने की मांग की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।परिजनों का कहना है “अगर हमें जमीन मिल जाती तो पक्का घर बनाकर रहते, और आज हमारा बच्चा जिंदा होता।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article