गिट्टी से लदी ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत, चालक का शव स्कॉर्पियो में फसा

DNB Bharat Desk

 

रहुई थाना क्षेत्र की भेंडा मोड़ के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी । जिसमे गिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

- Sponsored Ads-

गिट्टी से लदी ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत, चालक का शव स्कॉर्पियो में फसा 2घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ट्रक शेखपुरा से गिट्टी लोड कर मुज्जफ्फरपुर की ओर जा रहा था।

गिट्टी से लदी ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत, चालक का शव स्कॉर्पियो में फसा 3इसी दौरान सोसंदी गांव के पास सरमेरा बिहटा स्टेट हाई वे 78 पर दोनो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमे चालक की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राहुल थाना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलने का प्रयास में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article