समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण मवेशी चिकित्सक की मौत, आक्रोशित लोगों ने NH-28 किया जाम

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला जहां एक भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण मवेशी चिकित्सक की मौत हो गई। 

- Sponsored Ads-

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 समस्तीपुर -बेगूसराय मुख मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय थाना छेत्र के बसरिया निवासी विनोद कुमार सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण मवेशी चिकित्सक की मौत, आक्रोशित लोगों ने NH-28 किया जाम 2 इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में मातम पसर गया।

समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण मवेशी चिकित्सक की मौत, आक्रोशित लोगों ने NH-28 किया जाम 3 इधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article