डीएनबी भारत डेस्क
भाजपा जिला समस्तीपुर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर में चुनाव आयोग के संयुक्त व्यान से कांग्रेस व विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठ के पर्दाफाश होने उनके भ्रम मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति एस आई आर पर पस्त हो जाने पर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित हुए रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त सर्वसम्पति बैठक और संयुक्त नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हुआ कांग्रेस व विपक्षी एंडी के सिर्फ और सिर्फ क्षूठ सनसनी , भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
इनके जूठ बेनकाब हो गया है। तीनों चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से लिए गए एस आई आर (SIR) सहित सभी फैसले निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष के हताशा का प्रतीक है। कैबिनेट सिक्रेटरी लिखा पत्र किसी नितीगत या एस आई आर से संबंधित नहीं था,द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित गढ़ी गई कहानी साबित हुआ। फ़ार्म -6 के घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय वैध ठहरा चुके है, विपक्ष के संवैधानिक संस्थानों पर बदनाम करने का साजिश फिर नकाम हो गया है। चुनाव आयोग के स्पष्टता के बाद कांग्रेस के वास्तविकता सामने आ गया, ऐसे में कांग्रेस सहित एंडी गठबंधन को संवैधानिक संस्थानों पर बेबुनियाद आरोप लगाने के जगहों पर तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।
राहुल गांधी कांग्रेस व इंडी गठबंधन संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने 2024 में ईवीएम को ब्लैक बाक्स बताया एलन मस्क के व्यान पर उन्होंने संस्थागत कमी बताया जबकि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट ईवीएम के विश्वसनीयता को प्रमाणित कर चुके है। चुनावी प्रक्रिया और आयोग पर सवाल आयोग सत्ताधारी दल दबाव में काम कर रहा यह कठपुतली बन गया है राहुल गांधी के आरोप न्यायालय में झूठ खारिज हो चुका है ये हर बार जूठ का आरोप लगाकर भाग जाते है।
चौकीदार चोर है के मामले के अवमानना में नोटिस जारी होने पर सुप्रीम कोर्ट हलफनामा दायर कर बिना शर्त माफी मांग चुके है। विदेशी मंचों न्यायपालिका पर सवाल उठाकर स्वतंत्र निष्पक्ष संस्था को बदनाम करने का प्रयास कर चुके है। राफेल सौदे,खुन के दलाली सेना के शौर्य का अपमान माना गया,बालाकोट एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान द्वारा सबूत मांगने पर राहुल गांधी द्वारा सवाल किया गया,तपांग झड़प और पिटाई मामले में इनके भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प सवाल उठाने पर सैनिक और सरकार के निंदा के बाद भी राहुल गांधी कांग्रेस एंडी गठबंधन देश दुनिया में भारत को बदनाम करने और दुश्मन राष्ट्र के एजेंडा पर चलते हुए , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विरोध में देश को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं।
भारत के लोकतंत्रातिंक संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के निशपक्षता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में, केरल और तमिलनाडु में निष्पक्ष चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव हुए जिसमें तीनों राज्यों में सत्ता का परिवर्तन हुआ, यहीं भारत के लोकतंत्र की खुबसूरती है चुनाव आयोग की प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक वैभवशाली बनाने के संकल्प के साथ देश को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व हुआ जिसमें सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व समस्तीपुर विधानसभा संयोजक वीरेंद्र यादव, भाजपा नेता अशोक चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार, जिला किसान मोर्चा मंत्री रामप्रवेश राय,मंडल उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कुंदन चौधरी,नीरज चौधरी,राजेश कुमार,राजू पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट