65 वर्षीय वृद्ध का शव मुंगेर में शौचालय की टंकी से बरामद, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के पानापुर निवासी 65 वर्षीय रामबालक झा का शव मुंगेर बस स्टैंड के नजदीक शौचालय की खुली टंकी से मिला है। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रामबालक झा अपनी विवाहिता पुत्री को छोड़ने सूर्यगढ़ा जा रहे थे। 

- Sponsored Ads-

रात्रि करीब 8 बजे गाड़ी जब मुंगेर बस स्टैंड में रुकी तो वे शौचालय गये। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उनकी पुत्री सूर्यगढ़ा चली गयी। मंगलवार को काफी खोजबीन किया पर पता नहीं चल सका। बुधवार को जब परिजन संबंधित थाना में सूचना देने पहुंचे तो पता चला कि मंगलवार को बस स्टैंड स्थित शौचालय की खुली टंकी से उनका शव बरामद हुआ है। 

पुलिस का मानना है कि वे शौच के दौरान टंकी में गिर गये। हालांकि परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जीस से वे जख्मी होकर उसमें गिर गये। जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। हालांकि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। मृतक को दो पुत्र हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article