डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

आपको बताते चले की चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरकहा चौक पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल दिया था।जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक सुजीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि विकास कुमार लंबी रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि विकास कुमार अपने दोस्त सुजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोरिया से आकोपुर गांव जा रहा था। तभी भरकहा चौक पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर सुजीत कुमार की मौत हो गई थी। जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। इस मौत की खबर परिजनों के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी।मौके पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क