बछवाड़ा के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा की तैयारी अंतिम पायदान पर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 8 आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा का पांच दिवसीय मेले को लेकर ग्रामीणों द्वारा जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। आजादनगर गांव में कई सालो से पारंपरिक मेला लगता आ रहा है। मेले की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की तैयारी तीव्र गति से किया जा रहा है। पूजा को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष दुनियां लाल पासवान ने बताया कि बाबा चौहरमल संघर्ष के प्रतीक थे।

बछवाड़ा के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा की तैयारी अंतिम पायदान पर 2वह माता भगवती के उपासक थे। भगवती के आशीर्वाद से अति शक्तिशाली थे। उन्होंने हर विपरीत परिस्थितियों से लड़ कर आगे बढने का रास्ता लोगो को बताया। उन्होंने समाज के विकास के लिए अमित योगदान दिया है जो कभी मिट नहीं सकता। उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए काफी मेहनत की तथा बाल विवाह  जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्ति दिलाई। वह हमारे समाज के धरोहर है। ऐसे में हमलोगों के द्वारा अपने वंशज की पूजा करना हमारा कर्तव्य है।

बछवाड़ा के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा की तैयारी अंतिम पायदान पर 3मंदिर समिति के मुख्य सलाहकार मधुसुदन पासवान ने बताया कि 5 जून को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ पूजा की शुरुआत की जाएगी जो 9 जून  तक चलेगा। मेला एक दिन पूर्व जागरण पूजा किया जाएगा।कलश शोभा यात्रा में लगभग 2100 कन्या शामिल होगी।पूजा को लेकर बाबा चौहरमल मंदिर को आकर्षक रूप से रंगरोगन के साथ सुगंधित फूलों से सजाया जा रहा है।

बछवाड़ा के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा की तैयारी अंतिम पायदान पर 4उन्होंने बताया पांच दिवसीय मेले में श्रधालुओ के लिए पूजा पाठ के साथ –साथ सांस्कृतिक कार्यकर्म, टावर झुला, ब्रेक डांस ,मौत का कुंआ ,डिजनीलैंड ,मीना बाजार खेल तमासा का आयोजन किया जाएगा।पूजा स्थल के चारों तरफ तीव्र प्रकाश का प्रबंध किया गया की श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो सके। श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर समिति द्वारा वॉलेंटियर को तैयार किया गया है। मेला स्थल पर पहुंचने के लिए रेल और सड़क मार्ग दोनों साधन है दोनों की दूरी लगभग 700 मीटर है।

बछवाड़ा के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल पूजा की तैयारी अंतिम पायदान पर 5पूजा को लेकर पूजा समिति के ई राजीव रंजन पासवान महासचिव मंदिर समिति डा सुधीर पासवान कार्यकारी अध्यक्ष सुनील ठाकुर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार उपकोषाध्यक्ष दुनियां लाल महतो पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव,राजन कुंवर,अर्जुन प्रसाद गुप्ता उपसरपंच रानी एक वीणा देवी जिला परिषद सदस्य बछवाड़ा तीन कमल पासवान पूर्व प्रखंड प्रमुख रमेश पासवान पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश पासवान पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पासवान पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मदेव पासवान लोजपा रामविलास, अमित पासवान, राम अक़वाल पासवान, दासों पासवान जिला अध्यक्ष दलित सेना संजय पासवान प्रदेश महासचिव लोजपा रामविलास मधुसूदन पासवान उर्फ मख्खी पासवान, योगेन्द्र पासवान पूर्व अध्यक्ष मेला समिति आदि लोग पूजा की तैयारी में लगे हुए है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article