भगवानपुर प्रखंड में कलश विसर्जन के साथ सात दिवसीय “सप्तऋषि महायज्ञ” का हुआ समापन

DNB Bharat Desk

पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि धर्म और अध्यात्म से ही मानव जाति का कल्याण संभव है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड में महर्षि योगानन्द महाराज के मार्गदर्शन में संजात गांव में 10 अप्रैल 2023 से हो रहे सप्तऋषि महायज्ञ का 17 अप्रैल 2023 को कलश विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। इस यज्ञ में पिछले सात दिनों से हो रहे प्रवचन,भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कबीर विवेक मंच के युवा एवं बाल कलाकारों के द्वारा एकांकी तथा भाव भजन से दर्शक एवं श्रोता गण भाव विभोर होते रहे।इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इसके पूर्व संध्या पर भव्य समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें कलाकारों एवं इस यज्ञ में सहयोग करने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया गया। मौके पर उपस्थित बेगुसराय-खगड़िया के पूर्व विधान पार्षद  रजनीश कुमार ने कहा कि धर्म और अध्यात्म से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। वीरपुर प्रखंड की वर्तमान जिला पार्षद सदस्या शिल्पी चौरसिया ने यज्ञ की महत्ता और नारी उत्थान की बातें कही।भगवानपुर प्रखंड में कलश विसर्जन के साथ सात दिवसीय "सप्तऋषि महायज्ञ" का हुआ समापन 2

- Sponsored Ads-

इस मौके पर साध्वी नित्यानन्द भारती,साध्वी दिव्या भारती, ब्रजेश मुनि महाराज, समाजसेवी रौशन चौरसिया,विभूतिपुर प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी मधुसूदन चौरसिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतों,भगवानपुर थाना के एएस आई विनीत कुमार झा,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार सुमन,सरपंच  शैल कुमार चौरसिया,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन मिश्र,यज्ञ समिति के अध्यक्ष जगदीश पासवान सहित गणमान्य लोगों एवम दर्शकों की उपस्तिथिति रही।

इस यज्ञ में समस्तीपुर, बाढ़,पटना एवं कई अन्य  जगहों के दर्शकों एवं कलाकारों ने भी भाग लिया। इस यज्ञ के आयोजन में चौरसिया टेंट एंड साउंड सर्विस का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article