तेघड़ा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ; भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु

DNB Bharat Desk

तेघरा एन.एच.-28 चौक स्थित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का उद्घाटन तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामबली सिंह तथा श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत रामसेवक दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

तेघड़ा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ; भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु 2कथा के प्रारंभ में कथावाचक पूज्य श्री कैलाश जी महाराज एवं पूज्या नेहा श्री ने वैदिक स्वस्तिवाचन, मंगलाचरण एवं आरती के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया, जिसमें विशेष रूप से भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया।

तेघड़ा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ; भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु 3कवितामय शैली में प्रस्तुत रामकथा एवं भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। दनियालपुर सहित तेघड़ा एवं आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचे और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

तेघड़ा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ; भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु 4मौके पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिला श्रद्धालु, युवा एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 27 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत कलश यात्रा, नगर भ्रमण, प्राण-प्रतिष्ठा, महायज्ञ, हवन तथा कथा पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article