शिव चर्चा के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल

 

घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब बिजली का हाई टेंशन तार गिरने से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को विद्युत करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

Midlle News Content

घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की है। वही सभी घायल महिला को इलाज के लिए आनन फानन में एंबुलेंस से बखरी पीएचसी भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गलकर नीचे गिर गया।

वही बिजली की तार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। और करंट के चपेट में ई आधार दर्जन महिला बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया लोग इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने बताया है कि महिलाओं को शरीर बहुत अधिक जल गया है।

और सभी महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं लोगों ने बताया है कि बिजली विभाग को हाई टेंशन तार गिरने और महिला को झुलसने की जानकारी बखीर थाना पुलिस को दी गई है। तब तक में बड़ी घटना हो गई।सूचना पर बखरी पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को लेकर बखरी पीएचसी गई है। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इस संबंध में बखरी एसडीओ सनी कुमार ने बताया है कि शिव चर्चा करने के दौरान हाई टेंशन तार गिरने से करंट के चपेट में तकरीबन 6 महिला आ गई है। फिलहाल सभी घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -