समस्तीपुर: अनियंत्रित बस ने एक दंपति को मारी ठोकर, पत्नी की मौत, पति का अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपु नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप तेज गति जा रही बस ने एक दंपति को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का इलाज जारी है। मृतक महिला की पहचान दुधपुरा मुसापुर के संजय साह की पत्नी फुलकुमारी देवी के रूप में हुई है।

समस्तीपुर: अनियंत्रित बस ने एक दंपति को मारी ठोकर, पत्नी की मौत, पति का अस्पताल में चल रहा है इलाज 2स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से जा रहे एक बस ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान बस का दोनों चक्का महिला के सर पर चढ़ गया। संजय साह पटेल गोलंबर के पास चाय का दुकान चलाता है। देर शाम वो दुकान बंद कर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास घटना घटी।

समस्तीपुर: अनियंत्रित बस ने एक दंपति को मारी ठोकर, पत्नी की मौत, पति का अस्पताल में चल रहा है इलाज 3वही आक्रोशित परिजनों ने सुबह से ही शव के साथ ओवर ब्रिज को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है और मृतक को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए है। जाम लगने के कारण बहुत सारे परीक्षार्थीयो को काफी परेशानी झेलना पड़ा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article