बरौनी में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलसी

DNB Bharat Desk

एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट वार्ड नंबर -29 में मंगलवार की सुबह 7 बजे पूर्वाह्न में खाना बनाने के दौरान 5लीटर का एक प्रेशर कूकर 4 सिटी देने के बाद बलास्ट कर गया। बलास्ट इतनी जबर्दस्त थी कि  आंगन से कीचन होते हुए कमरे में जा रही एक 11 वर्षीय बच्ची अनुष्का कुमारी उसके चपेटे में आ गई और वह गम्भीर रूप से झुलस गई।

- Sponsored Ads-

घटना की भनक लगते ही तत्क्षण स्वजनों ने ज़ख्मी अवस्था में स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में लाया । जहां चिकित्सक दल ने प्रारम्भिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक डा सुनील कुमार ने सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्वजन विमला देवी एवं एक अन्य ने बताया कि नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर -29 महिला कॉलेज के समीप स्थित राकेश साह के घर में उसकी पत्नी नित्य दिन की भांति खाना बन रही थी।

बरौनी में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलसी 2जिसमें वह 5लीटर के प्रेशर कूकर में दाल बना रही थी । प्रेशर कूकर जिसमें 4 सीटी दिया जिसके थोड़ी ही देर बाद अचानक से प्रेशर कूकर बलास्ट कर गया। इसी क्रम में राकेश साह की 11 वर्षीय बच्ची अनुष्का कुमारी गम्भीर रूप से झुलस गई है। जिसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।

Share This Article