बूढ़ी गंडक में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों ने जताई स्नान के दौरान डुबने की आशंका

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में बुढ़ी गंडक नदी में एक बृद्ध महिला की लाश बुधवार को मिली। नदी के पानी में लाश पाए जाने की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। शव की शिनाख्त बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गाछी टोला स्थित वार्ड नं 12 निवासी राम विलास चौधरी उर्फ झोपली की 85 वर्षीया बहन महोखिया देवी के रूप में की गई। जिनका ससुराल समस्तीपुर जिला के खानपुर थानाक्षेत्र के सिरोपट्टी गांव बताया गया है।

- Sponsored Ads-

वह  स्व भिखारी महतो की पत्नी बताई गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि महोखिया देवी 13 अगस्त को स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट गई थी। स्नान करने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गई। जब वह अपने घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। एस डीआरएफ की टीम के द्वारा भी नदी में खोजबीन किया गया। परन्तु लाश नहीं मिली। मृतक महिला की लाश बहते बहते मिर्जापुर घाट आ गई।

बूढ़ी गंडक में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों ने जताई स्नान के दौरान डुबने की आशंका 2जहां इस लाश की शिनाख्त की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार एवं एस आई सुबोध कुमार ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मौके पर बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय भी मौजूद थे। मृतका की लाश मिलते ही उसके पुत्र नरेश महतो, पुत्रवधू फूलपरी देवी, निर्मला देवी, पुत्री रिंकू देवी, मंजू देवी, इनिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article