बेगूसराय में लाउडस्पीकर बांधने के दौरान गिरने से एक टेंट पंडाल मिस्त्री की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

घटना लाखो थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में रामधुनि के लिए लाउडस्पीकर बांधने के दौरान गिरने से एक टेंट पंडाल मिस्री की मौत की घटना सामने आई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार वार्ड नंबर पांच के रहने वाले जोगी साह के 22 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दिलीप साह ने बताया कि मृतक टेंट पंडाल का काम किया करता था।

इसी सिलसिले मे गांव के ही आस पास आयोजित रामधुनि में लाउडस्पीकर बांधने के लिए किसी ऊंचे स्थान पर चढ़ा था। तभी वह गिर गया और बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में किसी दूसरे के द्वारा भर्ती कराया गया।

बेगूसराय में लाउडस्पीकर बांधने के दौरान गिरने से एक टेंट पंडाल मिस्त्री की दर्दनाक मौत 2इसकी सुचना के बाद वो लोग अपने भाई को सदर अस्पताल से एक निजी क्लीनिक ले गया जहां उसकी इलाज के दरम्यान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दिलीप का कुमार ने बताया कि उसका भाई खुद गिर गया या उसे किसी से धकेल दिया इसका पता उसे नहीं है। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और पूरे मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article