बेगूसराय में गंडक नदी में 16 वर्षीय किशोर की डुबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र के सरैया स्थित गंडक नदी में डुबने से एक 16 वर्षीय किशोर कि मौत हो गई। घटना की सूचना पर वीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रमा कुमार पासवान व ग़ौरी शंकर ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए। आवश्यक कागजात तैयार कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

उक्त किशोर कि पहचान डीह पर पंचायत के वार्ड नं 7 के मंटुन पासवान के 16 वर्षीय किशोर पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर मौजूद प्रवीण के चाचा रामाकांत पासवान व पंसस प्रतिनिधि मंटुन चौधरी ने बताया कि प्रविण 24 मई शनिवार के रोज से ही लापता था।

बेगूसराय में गंडक नदी में 16 वर्षीय किशोर की डुबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जिसे सगे संबंधियों के अलावे इधर उधर खोजने का काम किया जा रहा था।आज दो पहर में सुचना मिली कि एक किशोर का शव गंडक नदी में तैर रहा है।जिसे स्थानीय लोगों और नाविकों के द्वारा नदी से निकाला गया तो मंटुन पासवान के 16 वर्षीय किशोर पुत्र प्रविण कुमार के रूप में पहचान किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article