बेगूसराय: तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तालाब में स्नान करने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ नहा रहा छोटा भाई बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर स्थित दुर्गा स्थान के समीप एक तालाब की है। मृतक की पहचान सुजानपुर वार्ड संख्या-14 निवासी कृष्ण सहनी के 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। शिवम अपने छोटे भाई के साथ तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

बेगूसराय: तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा 2जब आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकालकर तत्काल गढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथ मौजूद छोटा भाई सत्यम किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।बताया जा रहा है कि शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मध्य विद्यालय सुजानपुर में छठी कक्षा का छात्र था। उसके पिता कृष्ण सहनी कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां सरिता देवी भी मजदूरी कर बच्चों की परवरिश करती हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बेगूसराय: तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा 3सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अवर निरीक्षक रामशंकर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मौके पर राजस्व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे सुजानपुर गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share This Article