नालंदा में प्रसूता की मौत पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने NH-20 पर की आगजनी, डॉक्टर पर लापरवाही और बंधक बनाने का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में निजी क्लीनिक में प्रसूति की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने आशानगर के पास एनएच-20 को जाम कर जमकर हंगामा किया और सड़क पर आगजनी भी की। सड़क जाम होने से बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और हजारों वाहन जाम में फंस गए।

- Sponsored Ads-

दरअसल, चंडी थाना क्षेत्र के अफजलबीघा गांव निवासी सरिफा देवी को 25 अगस्त को प्रसव के लिए आशानगर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजनों ने निजी क्लीनिक के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

नालंदा में प्रसूता की मौत पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने NH-20 पर की आगजनी, डॉक्टर पर लापरवाही और बंधक बनाने का आरोप 2परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और कथित तौर पर क्लीनिक में ही रोककर रखा गया। परिजनों के अनुसार इलाज के एवज में उन्होंने करीब 1 लाख 70 हजार रुपये भी जमा किए थे।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही प्रसूति की जान गई है। आक्रोशित परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नालंदा में प्रसूता की मौत पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने NH-20 पर की आगजनी, डॉक्टर पर लापरवाही और बंधक बनाने का आरोप 3घटना की सूचना मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गए।

Share This Article