समस्तीपुर: आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर वार्ड संख्या 12 में उस समय हड़कंप मच गया जब आम के बगीचे में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

 मृतक की पहचान बल्लीपुर वार्ड 12 निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र ललित कुमार साहनी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, लगभग 10 दिन पूर्व मृतक के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वह क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए घर आए हुए थे। बीती शाम खाना खाने के बाद वह घर पर ही आराम कर रहे थे। देर रात, जब परिवार के अन्य सदस्य सो गए, तभी किसी समय वह घर से निकल गए।

 समस्तीपुर: आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी 2सुबह उनका शव गांव के पास आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। मृतक की माता ने बताया कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वहीं, परिजनों ने किसी से दुश्मनी या विवाद की बात से इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article