चकिया: रूपनगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान 10वीं के छात्र की डूबने से मौत, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया

DNB Bharat Desk

सोमवार को चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपनगर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया गया। 

- Sponsored Ads-

जानकारी अनुसार बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया एक वार्ड संख्या 11 निवासी पंकज कुमार भगत का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार , विपिन कुमार, नंदनी कुमारी, काजल कुमारी एक साथ गंगा स्नान करने गए थे।इसी दौरान चारो गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगा। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने की सूचना पाते ही स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में कूदकर चारो डूब रहें लोगों की जान बचाने का प्रयास किया गया। 

चकिया: रूपनगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान 10वीं के छात्र की डूबने से मौत, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया 2जिसमें से तीन की जान बचाई गई जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण राहुल कुमार सूरज, ब्रजेश कुमार, पंसंस वकील रजक सहित अन्य ने बताया कि सिमरिया-1 निवासी पंकज कुमार भगत का पुत्र प्रिंस कुमार की मौत गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि प्रिंस कुमार का छोटा भाई विपिन कुमार, बहन काजल कुमारी, चचेरी बहन नंदनी कुमारी को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रिंस कुमार राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। जबकि उसके पिता मुम्बई में मजदूरी करते हैं। 

चकिया: रूपनगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान 10वीं के छात्र की डूबने से मौत, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया 3घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष चकिया थाना गौतम कुमार दास ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया।इधर घटना की सूचना पाते ही रुपनगर घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article