समस्तीपुर-रोसड़ा SH-55 पर  बाइक और ऑटो की सीधी भिड़ंत में महिला समेत 6 घायल, सभी की स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर, रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के समीप गुरुवार की अहले सुबह बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग और ऑटो में सवार दो पुरुष समेत एक  महिला यात्री समेत  छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से रोसड़ा जा रहे ऑटो से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

समस्तीपुर-रोसड़ा SH-55 पर  बाइक और ऑटो की सीधी भिड़ंत में महिला समेत 6 घायल, सभी की स्थिति नाजुक 2घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल अंगार घाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर थाने ले आई है। अंगार घाट थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बाइक सवार की तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। घायलों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article