बेगूसराय जन सुराज पार्टी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला कार्यालय सुभाष चौक में जन स्वराज पार्टी के नेता सह राज्य चुनाव समिति सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार ने प्रखंड,अनुमंडल और जिला स्तर के नेताओं को संबोधित  करते हुए कहा कि पूरे बिहार में प्रशांत किशोर के नेतृत्व में आपार समर्थन मिल रहा है। विधान सभा चुनाव में अच्छे और बेदाग क्षवि के प्रत्याशीयों का चयन हर विधान सभा से आपलोग और चुनाव प्रभारी के सलाह से ही होगा 

बेगूसराय जन सुराज पार्टी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित 2

एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे और  विधान सभा स्तर पर एक चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे तथा दूसरी इकाई में शक्ति वाहिनी रक्षा वाहिनी बूथ कमेटी का गठन कर पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ समन्वय से बहुत जल्द गांव गांव और हर घर से जन स्वराज का  इंकलाब होगा और आगामी विधान सभा चुनाव 2025 में अपनी जीत सुनिश्चित करेगा

बेगूसराय जन सुराज पार्टी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित 3

मौके पर राज्य चुनाव समिति सदस्य आर एन सिंह जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार,जिला प्रवक्ता अधिवक्ता मो तौकीर आलम,ग़ालिब शाहीन, महासचिव तुफैल अहमद खान अभियान समिति के संयोजक त्रिभुवन राय,अनुमंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार,सुरेंद्र साहनी ,जिला महिला प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सनी, महिला जिला अध्यक्ष बबीता देवी,जिला सचिव सुधांशु सिंह,सोनू शंकर नगर प्रभारी रवि कुमार पोद्दार, अनुमंडल महिला अध्यक्ष रूपम कुमारी एवं सैकड़ो नेतागण ने इस मीटिंग में उपस्थित होकर अपनी अपनी बातों से प्रदेश से आए नेता को अवगत कराए ओर जन सुराज के उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article