समस्तीपुर: एलपीजी सप्लाई में बाधा की आशंका पर प्रशासन अलर्ट; SDO ने कहा- घबराएं नहीं उपभोक्ता, निर्बाध मिलेगी गैस

DNB Bharat Desk

अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के द्वारा मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति के कारण द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए सभी गैस एजेंसी के संस्थापक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसी को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखी जाए। एल पी जी वितरण में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व की ही नीति का अनुपालन हो । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समस्तीपुर: एलपीजी सप्लाई में बाधा की आशंका पर प्रशासन अलर्ट; SDO ने कहा- घबराएं नहीं उपभोक्ता, निर्बाध मिलेगी गैस 2अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें। गैस एजेंसी एवं वितरकों के द्वारा आम जनता के घर तक निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर पूर्व की ही तरह उपलब्ध करवाई जाती रहेगी ।

समस्तीपुर: एलपीजी सप्लाई में बाधा की आशंका पर प्रशासन अलर्ट; SDO ने कहा- घबराएं नहीं उपभोक्ता, निर्बाध मिलेगी गैस 3प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Share This Article