समस्तीपुर: जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने उखाड़े चौखट और चापाकल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में पुलिस ने जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

- Sponsored Ads-

 न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत घर में मौजूद सामानों को जब्त किया। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के मुख्य दरवाजे के साथ-साथ कमरों के दरवाजे भी उखाड़कर जब्त कर लिए। इसके अलावा घर में लगा चापाकल भी खोलकर पुलिस ने कब्जे में लिया।

 कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और मोहल्ले में हलचल बनी रही। पुलिस टीम ने घर के अंदर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने के बाद नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई पूरी की।जब्त किए गए सामानों में ट्रंक, पेटी-बक्सा, गैस चूल्हा, घरेलू बर्तन समेत अन्य उपयोगी सामान शामिल हैं। 

समस्तीपुर: जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने उखाड़े चौखट और चापाकल 2थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार बहादुरपुर निवासी अजित पासवान और आशा कुमारी समेत परिवार के आठ सदस्यों को जस्सी हत्याकांड में नामजद किया गया था।मामले में पुलिस ने पहले ही तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजित पासवान, आशा कुमारी, वीरो समेत पांच आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

 समस्तीपुर: जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने उखाड़े चौखट और चापाकल 3फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद उनके घर पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुरूप आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article