डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने आज बेगूसराय सर्किट हाउस में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों एवं पार्टी के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएं।
माननीय मंत्री ने कहा कि विकास, सुशासन एवं जनसेवा सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है। सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार, माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार, माननीय विधायक श्री कुंदन कुमार, माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मेहता, 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीएनबी भारत डेस्क