भगवानपुर में 95% टीकाकरण लक्ष्य के लिए महामंथन, GAVI परियोजना के तहत अंतर्विभागीय कार्यशाला आयोजित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत GAVI परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला   प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा गोपाल मिश्रा की  अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में पीसीआई इंडिया के द्वारा एक दिवसीय अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण की उपलब्धि 95 प्रतिशत प्राप्त किया जाना है एवं जीरो डोज बच्चे (एक वर्ष तक के वैसे बच्चे जिन्हें पेंटावैलेंट की डोज नही लगाया गया) एवं इन्कार परिवार के बच्चों की संख्या को शून्य करना साथ ही समुदाय में टीकाकरण के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न विभागों के द्वारा योगदान देने हेतु चर्चा की गई।

उक्त कार्यशाला में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, GAVI चिन्हित पंचायत के माननीय मुखीया एवं जिला  स्तरीय सहयोगी संस्था यथा – यूनिसेफ, WHO, पीसीआई, UNDP, JSI के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share This Article