डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बीती रात एक पान मसाला कंपनी के लीगल टीम एवं बेगूसराय पुलिस की सहयोग से बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें भारी मात्रा में पान मसाला का डुप्लीकेट एवं सिगरेट के खाली डिब्बे बरामद किए गए।

दरअसल पान मसाला कंपनी के लीगल टीम को सूचना मिली थी कि बेगूसराय जिले के तेघरा एवं बछवारा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कंपनी के मसाले का एवं रैपर का कॉपीराइट किया जा रहा है और इसी सूचना के आधार पर पान मसाला कंपनी की टीम ने बेगूसराय पुलिस से सहयोग मांगा एवं संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
जिसमें तेघड़ा थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को एवं बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना से अमरजीत पोद्दार नामक एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया। फिलहाल तीनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि एक तरफ जहां पान मसाला कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं सरकारी रेवेन्यू की भी चोरी की जा रही है। रंगे हाथ पकड़े गए सभी आरोपियों पर विधि सम्मत कानूनी
डीएनबी भारत डेस्क