समस्तीपुर में अवैध नर्सिंग होम पर सिविल सर्जन का हंटर: दलसिंहसराय और खानपुर के 32 अस्पतालों को अंतिम चेतावनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व हॉस्पिटल पर सिविल सर्जन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. जिले में संचालित नर्सिंग होम संचालकों से स्पष्टीकरण पूछा गया था। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है। इन्हें अंतिम चेतावनी दी गयी है। इनके खिलाफ अब कार्रवाई की जायेगी।इन नर्सिंग की जांच सिविल सर्जन से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने करायी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पायी गयी कमियों को देखते हुये नर्सिंग होम से स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. लेकिन इनके संचालकों के द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है.

- Sponsored Ads-

इसे मनमानेपन एवं स्वेच्छाचारिता बताया गया है जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक से लाइसेंस, डॉक्टर व स्टॉफ का डिटेल, बीएमडब्ल्यू सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, राउंड द क्लॉक जेनरल वाटर स्पलाई और पॉटबल वाटर स्पलाई, इमरजेंसी सर्विस, पूरी तरह व्यवस्थित बाथरूम व साफ-सफाई आदि की जांच की गयी. सभी नर्सिंग होम संचालचकों को अंतिम रूप से चेतावनी दी गयी है।बिभिन नर्सिंग होम और हॉस्पिटल के नाम मोना हेल्थ केयर हॉस्पिटल रोड, दलसिंहसराय, लाईफ क्लीनिक हॉस्पीटल रोड, दलसिंहसराय, कौशल्या नर्सिंग होम हॉस्पिटल रोड, दलसिंहसराय, सेवा हॉस्पिटल ब्लॉक रोड, दलसिंहसराय, आयुष हेल्थ केयर एनएच-28, दलसिंहसराय, श्रीसाईं शिवम हॉस्पिटल बिस्कोमान चौक, दलसिंहसराय, आरबी हॉस्पिटल डैनी चौक,

समस्तीपुर में अवैध नर्सिंग होम पर सिविल सर्जन का हंटर: दलसिंहसराय और खानपुर के 32 अस्पतालों को अंतिम चेतावनी 2दलसिंहसराय, लाईफ केयर एंड ट्रामा सेन्टर डैनी चौक, दलसिंहसराय, भारती रिसर्च हॉस्पिटल एनएच-28 दलसिंहसराय, राजनन्दनी हॉस्पिटल रोड, दलसिंहसराय, शिव ज्योति चिकित्सा केन्द्र खेरवन, अजनौल दलसिंहसराय, हेल्थ एंड चाइल्ड केयर विद्यापतिनगर रोड, दलसिंहसराय, हरिओम नर्सिंग होम एनएच-28 दलसिंहसराय, शिवम हेल्प केयर गंज रोड, दलसिंहसराय, माला हेल्थ केयर गंज रोड, दलसिंहसराय, गोकुल इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेन्टर रामपुर जलालपुर दलसिंहसराय, राज हॉस्पिटल मालपुर, दलसिंहसराय, आदित्य हॉस्पिटल गंज रोड, दलसिंहसराय, लक्ष्मी हॉस्पिटल हॉस्पिटल रोड दलसिंहसराय,

श्री हॉस्पिटल हॉस्पिटल रोड दलसिंहसराय, निदान हॉस्पिटल मउ, विद्यापतिनगर, मुस्कान सेवा सदन मउ बाजार, विद्यापतिनगर, अल्पना हॉस्पिटल बढ़ौना विद्यापतिनगर, न्यू तन्नू हेल्थ केयर शोभन बड़गांव चौक, खानपुर, देव हेल्थ केयर इलमासनगर खानपुर, नव ज्योति आर्थों केयर सेन्टर ब्रह्म स्थान खानपुर, नव ज्योति हेल्थ केयर सेन्टर ब्रह्म स्थान खानपुर, शिव ज्योति चिकित्सा केन्द्र खेरवन, डीके मेमोरियल इलेक्ट्रो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल खानपुर, प्रिया क्लीनिक एंड नर्सिंग होम डेकारी चौक खानपुर, मां दुर्गा सेवा सदन सिमरी चंद्रसेन खानपुर, वरुण कुमार महतो धनवंतरी हॉस्पिटल रामनगर, खेड़ा खानपुर शामिल है.

Share This Article