डीएनबी भारत डेस्क
आगामी 4 मई से 15 मई 2025 तक बेगूसराय में होने वाले खेलों इंडिया यूथ गेम अंतर्गत फुटबाल गेम्स के आयोजन को लेकर तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत यमुना भगत स्टेडियम ,खेल गांव बरौनी एवं बेगूसराय अनुमंडल अंतर्गत आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी खेल स्टेडियम मे चल रही तैयारियां का जायज लिया गया।
- Sponsored Ads-

इस अवसर पर माननीय खेल मंत्री बिहार, सुरेंद्र मेहता, जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला, सहायक समाहर्ता बेगूसराय, अजय यादव, नगर आयुक्त बेगूसराय नगर निगम बेगूसराय, उप विकास आयुक्त बेगूसराय अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा एवं बेगुसराय सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, उपाधीक्षक शरीरिक शिक्षा, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
डीएनबी भारत डेस्क