सीएम के आगमन को लेकर डीएम शशांक शुभंकर एसपी भारत सोनी ने स्थल का लिया जायजा
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-सीएम नीतीश कुमार आज बुधवार को अपने गृह गांव कल्याण बिगहा सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री अपनी पत्नी स्व. मंजू देवी की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं मंगलवार को नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं नालंदा एसपी भारत सोनी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
उन्होंने रामलखन सिंह वाटिका , देवी स्थान समेत के साथ-साथ पटना-नालंदा जिले के बार्डर धोवापुल पर भी निरिक्षण किया। वहां सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।यह जानकारी सदर एसडीपीओ-टु संजय कुमार जायसवाल ने देते हुए बताया कि सुबह( करिब दस बजे ) में सीएम का आगमन है।
विभिन्न जगहों पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। इसके लिए विभिन्न सेक्टर में बांटा गया है। सीएम के आगवन को लेकर विभिन्न जगहों पर लगभग 300 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सिपाही तैनात रहेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क