समस्तीपुर: भोला टॉकीज आरओबी का काम देख बोलीं सांसद शांभवी- ‘गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं’

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में स्थानीय सांसद शांभवी (एलजेपीआर) ने शहर के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर बन रहे आरओबी काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य एजेंसी के इंजीनियरों के साथ काम की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि काम की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर आरओबी की मांग सालों पुरानी है। सांसद ने बताया कि जब वह एनडीए से टिकट लेने के बाद समस्तीपुर पहुंची थी, तो लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की थी।

समस्तीपुर: भोला टॉकीज आरओबी का काम देख बोलीं सांसद शांभवी- 'गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं' 2 जिसके बाद इन्होंने लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद उनका यह पहला कार्य होगा कि पुल निर्माण की स्वीकृति करावें। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार से कॉडिनेट कर इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दिनवाई। आज इस पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह पुल 2027-28 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इस पुल का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

 समस्तीपुर: भोला टॉकीज आरओबी का काम देख बोलीं सांसद शांभवी- 'गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं' 3सांसद ने कहा कि इसके साथ ही बहुत जल्द समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी आरओबी का निर्माण काम शुरू होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है सांसद ने कहा कि दोनों ओरओबी का निर्माण पूरा होने पर शहर और मुक्तापुर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभी लोग यहां घंटो जाम में फंसे रहते हैं। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोजपा रामविलास के साथ ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article