डीएनबी भारत डेस्क
सहायक थाना जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच – 31 सड़क पर शनिवार की शाम में जीरोमाइल बेगूसराय पथ पर पपरौर में चलती हुई एक टाटा मैजिक एसीई गाड़ी नम्बर बीआर 09 जीबी -6880 में अचानक से पहले तेज़ धुंआ निकलने लगा जबतक चालक कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें उठ गई।

मिली जानकारी अनुसार टाटा मैजिक एसीई शनिवार को जीरोमाइल गोलम्बर स्थित राधा स्वामी ऑटो मोबाईल सर्विस सेन्टर से मरम्मत होकर निकली ही थी कि मुश्किल से 2 किलोमीटर की भी दूरी तय नहीं की कि ईंजन से पहले तेज़ धुंआ निकलने लगा फ़िर देखते ही देखते पलक झपकते ही आग की लपटें उठ गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई साहस नहीं जुटा पा रहा था आग पर काबू पाने के लिए। चालक कुन्दन कुमार ने किसी तरह से पास के एक दुकान से बाल्टी मांगा और उसके सहारे आग पर काबू पाना चाहा पर वह विफल रहा।
घटना की सूचना पाते ही बरौनी फायर स्टेशन की दमकल और जीरोमाइल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर पूर्ण रूपेण काबू पाया। तब जाकर लोग राहत की सांस लिया और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाते ही राधा स्वामी ऑटो मोबाईल सर्विस सेन्टर जीरोमाइल के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी नम्बर बीआर 09 जीबी – 6880 को मरम्मती हेतु पुनः गैरेज ले गए। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चालक कुन्दन कुमार ने बताया कि वह किसी तरह से पहले अपनी जान बचाया और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया।·
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार इ रिपोर्ट